जानते हैं मासिक चक्र में संसर्ग के लाभ-हानि तथा क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए और क्यों? (Effects of Sex duringMenstruation)
[यहाँ लिखी सभी बातें उन महिलाओं के लिए है जिन्हें सामान्य और नियमित मासिक चक्र होता है. जिन्हें इस दौरान दर्द आदि की शिकायत हो उनके लिए सावधानी बरतनी आवश्यक है, असुविधा /बेआरामी हो तो वे इन दिनों इस क्रिया से दूर ही रहें.]
1- मासिक चक्र के दौरान संसर्ग (Sex During Menstruation) गर्भधारण का डर नहीं होता. [एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुसार इसके अपवाद भी देखे गए हैं खासकर उनके साथ जिनका चक्र अनियमित होता है]
2- चूँकि शोध से यह पाया गया है कि महिलाओं में इन दिनों अधिक उत्तेजना होती है जिससे वे अधिक सुख उठा सकती हैं.
3- एक शोध में यह भी पाया गया है कि इन दिनों में संसर्ग करने से पेडू में दर्द आदि कि शिकायतों से महिलाओं को मुक्ति मिली है. उसका कारण यह हो सकता है कि चरम सुख की प्राप्ति के दौरान एंडोर्फिन हार्मोन (Endorphin Hormone) स्त्रावित होता है और यह दर्द निवारक और मूड लिफ्टर रसायन (Mood Lifter Hormone) है, जो मासिक धर्म के पूर्व और दौरान होने वाले दर्द को दूर करता है.
मासिक चक्र के दौरान यौन संसर्ग के दुष्परिणाम
(Side effects of having sex during menstruation)
(Side effects of having sex during menstruation)
- इन दिनों यौन संसर्ग करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि रक्त, रोगों के जीवाणुओं को पनपने देने के लिए एक अच्छा माध्यम है और इस तरह ये क्रिया रक्त द्वारा संक्रमित होने वाले रोगों जैसे एडस (Aids) को सीधा बुलावा भी है.
- महिलाएँ पुरुष साथी द्वारा हर्पीस (Harpies) आदि रोग से संक्रमित हो सकती हैं.
- स्त्रियों में पेल्विक इन्फ्लेमेट्री [Pelvic inflammatory disease] रोग होने की सम्भावना इन दिनों संसर्ग करने से बढ़ जाती है.
- स्त्रियों में यीस्ट इन्फेक्शन (Yeast infection) होने के खतरे अधिक होते हैं.
- पुरुष को भी महिलाओं द्वारा रक्त द्वारा संक्रमित होने वाली बीमारियों जैसे हेपेटायटीस बी (Hepatitis B) या सी (Hepatitis C) इन्फेक्शन मिल सकता है.
- पुरुष में महिला द्वारा एडस रोग संक्रमण भी पास हो सकता है.
- इसलिए इन दिनों प्रोटेक्टिव/सुरक्षित रहा जाए तो बेहतर होगा. पुरुषों को कंडोम का इस्तमाल करना चाहिए.
- अगर महिला पैड के स्थान पर टेम्पून (Tampon) इस्तमाल कर रही है तो उसे संसर्ग क्रिया से पहले वह निकाल देना चाहिए.
No comments:
Post a Comment