दुनिया के 62 अमीरों के पास गरीबों की 50 फीसदी आबादी के बराबर संपत्ति : सर्वे
Reported by Bhasha , Last Updated: सोमवार जनवरी 18, 2016 05:42 PM IST
प्रतीकात्मक चित्र
राइट्स समूह ऑक्सफैम के अध्ययन, 'एक प्रतिशत के लिए अर्थव्यवस्था' में यह तथ्य भी सामने आया है कि 2010 के बाद से दुनिया की सबसे गरीब आबादी में से 50 प्रतिशत की संपत्ति करीब 1,000 अरब डॉलर घटी है। यानी उनकी संपत्ति में 41 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आई है।
समीक्षाधीन अवधि में वैश्विक आबादी में करीब 40 करोड़ लोगों का इजाफा हुआ है। यह रिपोर्ट मंगलवार से शुरू हो रहे पांच दिन के विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सालाना सम्मेलन से पहले जारी की गई है।
सर्वेक्षण के अनुसार 2010 में दुनिया की सबसे गरीब आबादी के 50 प्रतिशत के पास जितनी धन संपदा थी, उतनी ही संपत्ति दुनिया के 388 सबसे अधिक अमीर लोगों के पास थी। उसके बाद यह आंकड़ा लगातार घट रहा है। 2011 में यह घटकर 177 पर आ गया है, 2012 में 159, 2013 में 92 और 2014 में 80 पर आ गया।
No comments:
Post a Comment