ग्राहकों को आकर्षित करने की महज एक तरकीब है ये...
आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि यह पान खाने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने की महज एक तरकीब है। ताइवान की सड़कों के किनारे कांच के खूबसूरत बूथ नजर आते हैं। नियोन साइन बोर्ड से सजे इन बूथों में सजी-संवरी खूबसूरत युवतियां बैठी रहती हैं। इन यंग लड़कियों की मार्केटिंग स्ट्रेटजी भी दिलचस्प होती है। ये अपने बिजनेस के लिए बीच सड़क पर भी कस्टमर के साथ डील करने में नहीं हिचकती हैं। ऐसे में ये कई बार फिजिकल और वर्बल सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार भी हो जाती हैं।
इस बिजनेस में हैं 60 हजार से ज्यादा युवतियां
ताइवान में ऐसी एक लाख दुकानें हैं, जिनमें 60 हजार से ज्यादा शॉप्स को ये खूबसूरत युवतियां चला रही हैं। शहरों और गांवों में ट्रेडमार्क फीचर बन चुकी इन लड़कियों के सबसे ज्यादा ग्राहक ट्रक चालक और टैक्सी ड्राइवर हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ते इस बिजनेस पर अधिकारियों ने काफी दबाव बनाया है। एक्सीडेंट होने पर पुलिस अक्सर इन लड़कियों के सिर पर दोष मढ़ती है। 2007 में तो ऐसी स्थिति बनी कि पान-सुपाड़ी बेचने वाली लड़कियों पर राजधानी ताइपे में बैन लगाना पड़ा। इन सबके चलते अधिकतर लड़कियां अब शहर के बाहर अपना बिजनेस चला रही हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें पान बेचती इन ग्लैमरस युवतियों के फोटोज...
No comments:
Post a Comment