दन। इंग्लैंड के वॉरसेस्टरशायर में एंजेलो मास्ट्रोपिएट्रो नाम के शख्स ने 700 साल पुरानी गुफा को एक शानदार घर जैसा बना दिया है। इसका नाम 'द रॉक हाउस रिट्रीट' है। गुफा के अंदर हर वो सुविधा उपलब्ध है, जो एक आलीशान घर में होती है। गुफा को घर जैसा लुक देने के लिए एंजेलो ने 1 करोड़ 56 लाख रुपए खर्च किए हैं।
जानिए क्या-क्या है इस घर के अंदर...
ये गुफा 1962 के बाद से खंडहर में तब्दील हो गई थी, लेकिन साल 2015 में एंजेलो ने इस गुफा को रहने जैसा बना दिया। अब इसके अंदर एक शानदार बेडरूम, एक बेहतरीन किचन के अलावा म्यूजिक सिस्टम, वाईफाई, डाइनिंग टेबल, कॉफी बनाने की मशीन भी मौजूद है। बता दें कि इस गुफा का एरिया लगभग 700 स्क्वेयर फीट है।
पास में है सफारी पार्क और हिस्टोरिकल प्लेसेस...
एंजेलो के इस गुफा वाले घर के अंदर शॉवर के अलावा ड्रेसिंग रूम भी है। वहीं, बाहर कुछ दूरी पर ही रेन फॉरेस्ट है। एंजेलो कहते हैं कि जो लोग नेचर को करीब से देखना चाहते हैं, उनके लिए ये एक बेहतरीन प्लेस है। यहां से 40 किलोमीटर की दूरी पर ही वॉकिंग ट्रैल्स और मिडलैंड सफारी पार्क भी है, जहां पर वाइल्डलाइफ को करीब से देखा जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इनसाइड फोटोज...
No comments:
Post a Comment