Friday, January 15, 2016

प्रत्येक वर्ष ८ लाख हिन्दुआें का ईसाई अथवा इस्लाम धर्म में कराया जाता है धर्म परिवर्तन ! – विहिंप

प्रत्येक वर्ष ८ लाख हिन्दुआें का ईसाई अथवा इस्लाम धर्म में कराया जाता है धर्म परिवर्तन ! – विहिंप

विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव वाय राघवुलु
गुवाहाटी (असम) – विश्‍व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम का आयोजन किया था । इस समय, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव वाय. राघवुलु ने कहा कि, ‘प्रत्येक वर्ष, आठ लाख हिन्दुआें का इस्लाम अथवा ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन करवाया जाता है ! भारत की अखंडता के लिए यह घातक है ।’
उन्होंने आगे कहा कि, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक समय अखंड भारत के भूभाग थे । इसीलिए हमें भारत को और भागों में खंडित होने से बचाना होगा !’
उन्होंने आगे यह भी कहा कि, ‘भारत पर राज करने के लिए ईसाइयों और मुसलमानों द्वारा, पांच स्तरों पर षडयंत्र रचे जा रहे हैं । इनमें, हिन्दुआें का धर्म परिवर्तन करवाना, भारत में घुसपैठ को बढावा देना, हिन्दुआें की भूमि हथियाना, हिन्दू जातियों में दरार निर्माण करना एवं सबसे महत्त्वपूर्ण है, स्वयं की जनसंख्या बढाना ! इसके अंतर्गत हमने, लाखों कश्मिरी हिन्दुआें का अपने ही देश में हुआ विस्थापन देखा है । असम में भी बडे स्तर पर हिन्दुआें का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है । साथ ही, बांग्लादेश से असम में हो रही बांग्लादेशी मुसलमानों की घुसपैठ चौंकानेवाले स्तर तक पहुंच चुकी है !’
नागरिको, यह समाचार भारत में हिन्दुआें की दयनीय स्थिती को स्पष्ट करता है । इस स्थिती से निपटने के लिए कोई भी सरकार, हिन्दुआें के लिए कुछ नहीं करेगी ! अब हिन्दुआें को ही संगठित होकर हिन्दुआें की रक्षा करनेवाले हिन्दू राष्ट्र अर्थात रामराज्य की स्थापना हेतु कटिबद्ध हो जाना चाहिए ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

No comments:

Post a Comment